प्रशासन की मौजूदगी में घर तोड़ने और लाखों की लूट का आरोप, पीड़िता की हालत गंभीर

खगड़िया :   पसराहा थाना क्षेत्र के बन्देहार गाँव  निवासी मो. मुन्ना ने अनुमंडल पदाधिकारी, गोगरी को एक लिखित आवेदन देकर घर में जबरन घुसकर मारपीट, लूटपाट और बंधक बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित द्वारा दिये गये आवेदन के अनुसार, दिनांक 15/09/2026 को दोपहर करीब 12 बजे वह घर पर अकेले थे। आरोप है , की पसराहा थानाध्यक्ष के कुछ पुलिसकर्मियों, अंचल अधिकारी परबत्ता और विपीन बिहारी के आदेश पर कुछ लोगों ने उनके घर का मुख्य गेट और कमरे का ताला तोड़ दिया। आवेदन में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि घर में रखे लगभग 2 भर सोना (कीमत 2 लाख), 20 भर चांदी (1 लाख), कपड़ा, बर्तन (1 लाख) और 50 हजार रुपये नकद समेत कुल 5 लाख रुपये से अधिक के सामान की लूट की गई। विरोध करने पर उनकी पत्नी अंसरी खातून के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप है।

पीड़ित का कहना है कि जब उनके पुत्र अरमान ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया और शाम 5 बजे तक घर का गेट जाम कर दिया गया। पीड़ित ने आवेदन में यह भी कहा है कि उनकी पत्नी की स्थिति चिंताजनक है और उनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी में चल रहा है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि उक्त जमीन को लेकर पूर्व में भी घटना हुई है, जिसका मामला अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय गोगरी में वाद संख्या 12सी/2026 और 18सी/2026 के तहत लंबित है। इस संबंध में पीड़ित ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और गृह प्रवेश में सुरक्षा की मांग की है।

रिपोर्टर : रेशु रंजन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.