जिलाधिकारी ने जनसमाधान कार्यक्रम में सुनीं आमजन की समस्याएँ, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
खगड़िया : जिलाधिकारी विक्रम वीरकर द्वारा स्वयं समाहरणालय में आयोजित जनसमाधान कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनसमाधान कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें विद्युत विभाग से 2, सदर एवं गोगरी अनुमंडल में अतिक्रमण से संबंधित 8, खनन विभाग से 3, भू-अर्जन विभाग से 4, शिक्षा विभाग से 1, आवास योजना से 1, डीसीएलआर सदर एवं गोगरी से 4, स्वास्थ्य विभाग से 1, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (नल-जल योजना) से 3, पथ निर्माण विभाग (RCD) से 2, पुल निर्माण निगम से 1, समेकित बाल विकास सेवा (ICDS) से 1 तथा जिला कल्याण विभाग से 1 आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं विधिसम्मत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमाधान कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा नागरिकों को सुगम एवं प्रभावी प्रशासनिक सेवाएँ उपलब्ध कराना है।
रिपोर्टर : उमर खान
No Previous Comments found.