स्वास्थ्य विभाग के निजीकरण और आउटसोर्सिंग के विरोध में स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
खैरागढ़ - केसीजी जिले के छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग के निजीकरण और आउटसोर्सिंग व्यवस्था का विरोध करते हुए कहा कि इससे नियमित सेवाएं प्रभावित होंगी, कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित होगा और आम जनता को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने में कठिनाई आएगी।
संघ की प्रांतीय सचिव श्रीमती दुर्गेशनंदिनी श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हँसाराम वर्मा, महामंत्री विनोद रावटे सहित जिला केसीजी के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने शासन से निजीकरण और आउटसोर्सिंग के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर स्वास्थ्य सेवाओं को सरकारी व्यवस्था के अंतर्गत ही संचालित रखने तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने की मांग की।
रिपोर्टर : रवि
No Previous Comments found.