सट्टा खिलाते आरोपी को घटनास्थल से किया गया गिरफ्तार
खैरागढ़ : खैरागढजिला के सी जी पुलिस टीम के द्वारा जिले में अवैध एवं आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 22.07.2026 को थाना गंडई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सब्जी मार्केट, गंडई में हार-जीत पर रुपए-पैसे का दांव लगवाकर अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिख रहा है।
सूचना पर थाना गंडई पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेखचंद पटेल पिता रामअवतार पटेल, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10, पटेल पारा, गंडई, थाना गंडई को सट्टा-पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 03 नग सट्टा पट्टी, 01 नीला डॉट पेन तथा ₹755 नगद, जो अपराध से संबंधित पाए गए, बरामद कर विधिवत जब्त किए गए।
इस संबंध में थाना गंडई में अपराध क्रमांक 234/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई तथा उसे माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
रिपोर्टर : रवि रजक
No Previous Comments found.