ग्राम बरबसपुर के अमृत सरोवर परिसर में ग्राम पंचायत द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पौधरोपण किया गया

खैरागढ़ - ग्राम पंचायत बरबसपुर में जवृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत अमले और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किये

पंचायत सरपँच आकाश बंजारे ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा, नियमित देखरेख और सिंचाई भी उतनी ही आवश्यक है। पंचायत ने पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगाने और समय-समय पर सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है।
कार्यक्रम के दौरान सरपंच आकाश बंजारे जनपद प्रतिनिधि सहित उपसरपंच वार्ड  पंच  शिक्षक स्कूली बच्चे  ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और गांव को स्वच्छ, हराभरा एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नीम, पीपल, बरगद, आम और गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। वही इस मौके पर ग्रामीणो  ने कहा कि अमृत सरोवर केवल जल संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि गांव के प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरण संतुलन का भी महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। पंचायत पौधों की देखभाल को प्राथमिकता देते हुए उन्हें विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास करेगी।

रिपोर्टर - रवि रजक
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.