एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए छुईखदान जनपद पंचायत के सदस्य

खैरागढ़ - पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यकुशलता बढ़ाने एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से दुर्ग के रूआबांधा में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जनपद पंचायत छुईखदान के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान पंचायतों के सुशासन, विकास योजनाओं के बेहतर संचालन, वित्तीय प्रबंधन, पारदर्शिता, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण शिविर में जनपद पंचायत छुईखदान के सदस्य मनोज चतुर्वेदी, अंजू संगीता जंघेल, सरिता पटेल, मन्नू मरकाम, कांशी राम,रमेश साहू,रिखी राम पटेल, प्रेमलाल साहू, रीना यदु, योगेश्वर,रामजी कौशल ठाकरे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पंचायतों में पारदर्शी कार्यप्रणाली तथा ग्रामीण विकास को गति देने के लिए आवश्यक सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर जनप्रतिनिधियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ गांवों के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रशिक्षण के उपरांत जनपद सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि शिविर में प्राप्त जानकारी का उपयोग अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में बेहतर प्रशासन, जनसेवा एवं विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में किया जाएगा।

रिपोर्टर - रवि रजक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.