कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर आज होगी महत्वपूर्ण बैठक, शिवभक्तों से शामिल होने की अपील
खैरागढ : आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों एवं आयोजन को लेकर रविवार 9 अगस्त 2026 को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन दोपहर 2 बजे मां नर्मदा मंदिर परिसर में किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार कांवड़ यात्रा को सफल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए यात्रा की तैयारियों, व्यवस्थाओं और आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में क्षेत्र के शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया गया है।
आयोजन समिति ने समस्त शिवभक्तों एवं क्षेत्रवासियों से बैठक में उपस्थित होकर कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है। बैठक में यात्रा की रूपरेखा, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।
बैठक के संयोजक खम्मन ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई हैं। आयोजकों ने कहा कि अधिक से अधिक शिवभक्त एकजुट होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।
हर-हर महादेव के जयघोष के साथ आगामी कांवड़ यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
रिपोर्टर : रवि रजक
No Previous Comments found.