धान के बदले अन्य फसल के लिए किसानों को प्रेरित करने में उत्कृष्ट कार्य, सुमन कुमार वर्मा प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित
खैरागढ - खैरागढ़ जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों एवं अन्य व्यक्तियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में सुमन कुमार वर्मा को धान के बदले अन्य फसल लेने के लिए किसानों को प्रेरित करने तथा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के क्षेत्र में जिले में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।
15 अगस्त 2026 को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए कार्यालय कलेक्टर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा जारी प्रशस्ति-पत्र में सुमन कुमार वर्मा के कार्यों की सराहना की गई है। प्रशस्ति-पत्र में उल्लेख किया गया है कि उन्होंने किसानों को धान के स्थान पर अन्य फसलों की ओर प्रेरित करने तथा शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया।
जिला प्रशासन द्वारा इस उपलब्धि पर सुमन कुमार वर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई हैं। प्रशस्ति-पत्र मिलने पर उनके सहयोगियों एवं शुभचिंतकों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
कृषि क्षेत्र में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने और किसानों को परंपरागत धान की खेती के साथ अन्य लाभकारी फसलों के लिए प्रोत्साहित करना वर्तमान समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे प्रयासों से किसानों को नई कृषि संभावनाओं से जोड़ने के साथ-साथ शासकीय योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने में भी मदद मिलती है।
रिपोर्टर - रवि रजक
No Previous Comments found.