छत्तीसगढ़ की बेटी रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर उमा चौबे ने दी बधाई
खैरागढ : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा महिला मोर्चा, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की जिलाध्यक्ष श्रीमती उमा चौबे ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
श्रीमती उमा चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटी को भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। श्रीमती रूपकुमारी चौधरी का संगठन के प्रति समर्पण, जमीनी स्तर पर कार्य करने का अनुभव तथा महिलाओं के बीच उनकी सक्रिय भूमिका निश्चित रूप से राष्ट्रीय स्तर पर महिला मोर्चा को नई ऊर्जा, दिशा और मजबूती प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जिला पंचायत सदस्य से लेकर विधायक, संसदीय सचिव और सांसद तक का सफर तय करते हुए संगठन एवं जनसेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनका व्यापक राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक अनुभव देशभर की महिला कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है।
श्रीमती चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में महिला सशक्तीकरण को नई गति मिली है। केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी और आत्मनिर्भरता को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। ऐसे समय में श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना महिला शक्ति को और अधिक संगठित एवं सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती चौधरी के कुशल नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा बूथ स्तर तक महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी को और मजबूत करेगा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएगा।
जिलाध्यक्ष श्रीमती उमा चौबे ने कहा कि श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति छत्तीसगढ़ की हजारों महिला कार्यकर्ताओं के लिए गर्व, सम्मान और उत्साह का विषय है। इससे प्रदेश की महिला कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और संगठन के प्रति कार्य करने का उत्साह और अधिक बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि श्रीमती चौधरी के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं के अधिकार, सम्मान, स्वावलंबन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में प्रभावी कार्य करेगा और संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
अंत में श्रीमती उमा चौबे ने श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की और विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए महिला सशक्तीकरण के संकल्प को नई गति प्रदान करेगा।
रिपोर्टर : रवि रजक
No Previous Comments found.