खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव से पहले वार्ड आरक्षण तय, 20 वार्डों में आरक्षण की तस्वीर साफ

खैरागढ़ : नगर पालिका चुनाव की तैयारियों के बीच खैरागढ़ नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तस्वीर अब साफ हो गई है। चुनाव से पहले नगर पालिका के 20 वार्डों का आरक्षण तय कर दिया गया है। इनमें चार वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब संभावित चुनावी दावेदारों की सक्रियता बढ़ने के आसार हैं।

आरक्षण तय होने के साथ ही लंबे समय से चुनाव की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों की नजर अब अपने-अपने वार्डों की स्थिति पर टिक गई है। आरक्षण के चलते कई दावेदारों को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है, जबकि आरक्षित वार्डों में महिला प्रत्याशियों की दावेदारी सामने आने की संभावना है।
वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर भी आरक्षण की स्थिति पहले ही स्पष्ट हो चुकी है। अब वार्ड आरक्षण तय होने के बाद नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियों में और तेजी आने की उम्मीद है।
आरक्षण की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी संभावित प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में चुनावी समीकरण और अधिक स्पष्ट होने की संभावना है।

रिपोर्टर : रवि रजक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.