गंडई में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य मूर्ति स्थापना, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

खैरागढ : छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और अस्मिता को समर्पित एक भव्य आयोजन के तहत 12 सितंबर को गंडई में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति की स्थापना की गई। इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। शहर की सड़कों पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति की आकर्षक झलक देखने को मिली।

शोभायात्रा के दौरान पंथी नाचा, आदिवासी नृत्य और छत्तीसगढ़ के पारंपरिक गुदुम बाजा की थाप ने माहौल को पूरी तरह छत्तीसगढ़ी रंग में रंग दिया। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों की प्रस्तुति और गुदुम बाजे की गूंज के बीच युवक-युवतियां जमकर थिरकते नजर आए। पूरे आयोजन के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल भी शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पहचान और अधिकारों को लेकर समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। अमित बघेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
उन्होंने छत्तीसगढ़ के हित में मजबूत राजनीतिक विकल्प खड़ा करने और छत्तीसगढ़ के हितों को प्राथमिकता देने वाली सरकार बनाने के लिए लोगों से सहयोग और समर्थन की अपील की।
छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना और भव्य शोभायात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा के रंग ने लोगों का विशेष आकर्षण खींचा  तोरण पटेल तेजस जंघेल राकेश साहू टेकराम वर्मा देवा साहू विनोद वर्मा ईश्वर बंजारे गौतम यादव की अगवाई में पूरा कार्यक्रम सम्पन्न हुवा। 

रिपोर्टर : रवि रजक
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.