गंडई क्षेत्र में डबल विकेट वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, 28 सितंबर से होगा आगाज।

खैरागढ : क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। गंडई क्षेत्र में डबल विकेट वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-1, 2026 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 28 सितंबर, सोमवार से होगा।

आयोजन राइसमिल ग्राउंड, गंडई में किया जाएगा। प्रतियोगिता में ग्रामीण स्तर की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में अधिकतम 32 टीमों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
टूर्नामेंट में मुकाबले टेनिस बॉल से खेले जाएंगे। प्रतियोगिता की एंट्री फीस ₹650 रखी गई है। वहीं विजेता टीम के लिए ₹7,777 तथा उपविजेता के लिए ₹3,333 का पुरस्कार निर्धारित किया गया है।
वार्ड क्रमांक 07 पार्षद राकेश निषाद ने बताया है कि  प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं और क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना है। टूर्नामेंट को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
आयोजक मंडल ने क्षेत्र के सभी क्रिकेट खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

रिपोर्टर : रवि रजक

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.