जिला स्तरीय संकुल समन्वयकों की समीक्षा बैठक खैरागढ़ में संपन्न

खैरागढ : जिला शिक्षा अधिकारी श्री उपेंद्र कुमार देवांगन के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विकासखंड खैरागढ़-छुईखदान के जिला स्तरीय संकुल समन्वयकों की समीक्षा बैठक खैरागढ़ में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यालयीन व्यवस्थाओं एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में SHVR की शत-प्रतिशत पोर्टल एंट्री पूर्ण कर राज्य रैंकिंग में बेहतर स्थान प्राप्त करने, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में इंस्पायर अवार्ड की अद्यतन स्थिति, एकल शिक्षकीय विद्यालयों में शिक्षकों की व्यवस्था के लिए पंचायत एवं SMC से सहयोग लेने तथा अनियमित उपस्थिति वाले प्राचार्य, प्रधान पाठक, शिक्षक, लिपिक एवं भृत्य की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।
निजी विद्यालयों का सतत निरीक्षण कर शासकीय योजनाओं का पालन सुनिश्चित कराने तथा इसमें CAC एवं नोडल प्राचार्यों की भूमिका प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही बैगलेस डे में नवाचार, संस्थाओं में तैयार किए गए एक्शन प्लान के क्रियान्वयन एवं उसकी प्रति संस्था में सुरक्षित रखने, शनिवार को कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यालयों में निर्धारित प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक के समय-सारणी के पालन की भी समीक्षा की गई।
विद्यार्थियों में बुनियादी शैक्षणिक दक्षताओं को मजबूत करने के लिए धारा प्रवाह हिंदी पठन एवं 25 तक के पहाड़े के अभ्यास पर विशेष ध्यान देने, युक्तियुक्तकरण के बाद मर्ज किए गए विद्यालयों के नामकरण, दिव्यांग छात्रवृत्ति, तथा नियद नेल्लानार से संबंधित प्रगति की जानकारी लेने पर चर्चा हुई। किचन गार्डन से हटे विद्यालयों में इसके पुनः क्रियान्वयन की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
बैठक में सेवा संकल्प के अंतर्गत 1 अक्टूबर एवं 3 अक्टूबर को विकासखंड एवं जिला स्तर पर आयोजित होने वाली चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई। कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा अपने पालकों को निमंत्रण पत्र लिखे जाने, विद्यालयों के नियमित निरीक्षण तथा निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अलावा सभी संकुल संस्थाओं, संस्था प्रमुखों, CAC एवं शिक्षकों की जानकारी को गूगल शीट में एक स्थान पर संधारित करने के निर्देश दिए गए, ताकि विभागीय कार्यों की निगरानी एवं सूचनाओं का आदान-प्रदान सुगम हो सके।
समीक्षा बैठक में श्री मनोहर चंदेल, उप संचालक; श्री गिरेंद्र सुधाकर, ABEO; श्री अमरीका देवांगन, ABEO; श्री आत्मा राम साहू, समग्र शिक्षा; श्री सुजीत चौहान, BRC तथा श्री दुष्यंत शर्मा, BRC खैरागढ़-छुईखदान सहित जिला स्तरीय संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।
बैठक में सभी बिंदुओं की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार देवांगन ने निर्धारित कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह जानकारी गंगू राम टण्डन, संकुल समन्वयक, संकुल केंद्र घिरघोली द्वारा दी गई।

रिपोर्टर : रवि रजक
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.