मंडी प्रांगण में चना खरीदी का शुभारंभ, पहले दिन 40 क्विंटल उपज की आवक

भीकनगांव : शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर चना खरीदी का शुभारंभ आज कृषि उपज मंडी प्रांगण में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभ मुहूर्त जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मण द्वारा संपन्न कराया गया, जिसके साथ ही खरीदी प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई।
इस अवसर पर तहसीलदार रविंद्र सिंह चौहान, कृषि विकास अधिकारी रामलाल मोरे, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र तंवर, भूतपूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक ठाकुर, मार्केटिंग अध्यक्ष रघुवीर सिंह गीन्नारे तथा सांसद प्रतिनिधि नकुल कापसे, मार्केटिंग सोसायटी प्रबंधक कमल यादव अरविंद यादव, धर्मेंद्र पवार सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने किसानों से समर्थन मूल्य योजना का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि चना खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित की जाएगी, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।
पहले दिन मुहूर्त में ग्राम मछलगांव के किसान शिवकरण हरीकरण 40 क्विंटल चना लेकर मंडी पहुंचे। शासन द्वारा चने का समर्थन मूल्य 5875 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। वहीं, मार्केटिंग सोसायटी में अब तक करीब 2600 किसानों का पंजीयन हो चुका है।
मंडी में खरीदी शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
रिपोर्टर : हरजिंदर  सलूजा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.