एक साथ एक आवाज हिंसा के खिलाफ अभियान संपन्न

खरगोन - भीकन गांव मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन भीकनगांव में आकाश सिंह जिला पंचायत सीईओ के आदेश एवं गोविंद मंडलोई,जिला परियोजना प्रबंधक के निर्देशन में  भारत सरकार द्वारा संचालित नई चेतना 3.0 कैंपेन 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलाया गया । कार्यक्रम की थीम एक साथ एक आवाज हिंसा के खिलाफ  एवं सहेंगे नहीं कहेंगे पर अभियान चलाया गया,महिलाओं के प्रति समानता एवं जेंडर हिंसा को  रोकने हेतु विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जैसे रैली , भाषण, जेंडर शपथ एवं रंगोली, मेंहदी,संगोष्ठी आदि के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किया गया।जेंडर अभियान उद्देश्य महिला एवं पुरुष में समानता में समानता लाना, बाल विवाह रोकना, महिला संरक्षण एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करना । इस जेंडर अभियान में ब्लॉक में संचालित चारों संकुल संगठन,समृद्धि आजीविका संकुल संगठन भीकनगांव,नारीशक्ति संकुल संगठन लालखेड़ा, उजाला संकुल संगठन बामनाला, उन्नति संकुल संगठन अदलपूरा के अंतर्गत संचालित 118 ग्राम संगठन से जुड़े समूह सदस्यों को अभियान में  सभी सक्रिय सीआरपी,बैंक सखी,जेंडर सखी, पोषण सखी,समता समन्वयक एवं समता सखी जागरूक किया जा रहा है।ब्लॉक प्रबंधक सतीश यादव ने बताया कि समूह के माध्यम से महिला जागरूक हो रही है व जेंडर अभियान के माध्यम से विशेष चेतना की जागृति महिलाओं में हुई है। सहायक प्रबंधक वंदना पाटीदार,अनिता मुजाल्दे,महेश पटेल की सक्रिय भागीदारी से अभियान चलाया गया।

रिपोर्टर - हरजिंदर सलूजा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.