कॉलेज चलो अभियान

खरगोन :  भीकनगांव म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग केे निर्देशानुसार जननायक टंट्या मामा शासकीय महाविद्यालय भीकनगांव में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए ‘‘काॅलेज चलो अभियान’’ महाविद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मण डावर के मार्गदर्शन में आज दिनांक    06.12.2025 को शासकीय बालक उत्कृष्ट उ.मा.वि. भीकनगांव मे ं विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति 2020 के तहत महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया, संचालित पाठ्यक्रम एवं छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रो. दीपक बडोले ने स्कूल के बच्चो को भविष्य में कॅरियर निर्माण हेतु विषयों के चयन के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रो. यजुवेन्द्रसिंह ने बच्चों को महाविद्यालय में प्रवेश से पुर्व महाविद्यालय में उपस्थित होकर हेल्प डेस्क के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया के संबंध मे जानकारी लेने के लिए आग्रह किया। जिसमें स्कूल प्राचार्य श्री मनोज श्रीवास एवं स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : हरजिंदर सलूजा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.