भीकनगांव महाविद्यालय का ‘कॉलेज चलो अभियान’, बिरूल में विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

भीकनगांव : जननायक टंट्या मामा शासकीय महाविद्यालय, भीकनगांव द्वारा कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 08 दिसंबर 2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिरूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह अभियान महाविद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मण डावर के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें आगे पढ़ाई के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के दल प्रभारी प्रो. लक्ष्मी भंवर एवं डॉ. प्रेमलाल बिर्ला ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्रवेश प्रक्रिया, शासन की लाभकारी योजनाओं, ई-ग्रंथालय की सुविधा तथा महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

साथ ही विद्यार्थियों को महाविद्यालय का भ्रमण करने के लिए आमंत्रित भी किया गया, जिससे वे वहां की शैक्षणिक व्यवस्था, संसाधनों और उपलब्ध अवसरों को प्रत्यक्ष रूप से देख और समझ सकें।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश तिवारी, मीठाराम मंशारे व अन्य शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने इस अभियान की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

कॉलेज चलो अभियान ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं को सही मार्गदर्शन और बेहतर अवसर मिल सकें।

रिपोर्टर : हरजिंदर सलूजा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.