टेली अकांउटिंग का प्रशिक्षण

 भीकनगांव : जननायक टंट्या मामा शासकीय महाविद्यालय भीकनगांव में  स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत जिला उद्यमिता विकास केन्द्र के समन्वयक एवं महाविद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मण डावर के मार्गदर्शन में एक दिवसीय टेली अकांउटिंग का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें विद्याथियों को प्रशिक्षण की महत्वता एवं भविष्य में इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं से अवगत कराया। इस प्रशिक्षण में महाविद्यालय की 80 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रो.यजुवेन्द्र सिंह ने किया तथा आभार प्रो.सुरेश डोडवे ने किया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक सुदर्शन दुबे, डॉ.वैशाली तिवारी, प्रो .अर्पित मण्डलोई एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

रिपोर्टर : हरजिंदर सलूजा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.