राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन

भीकनगांव : उच्च शिक्षा विभाग म.प्र शासन के निर्देशानुसार तथा संस्था प्राचार्य लक्ष्मण डावर के मार्गदर्शन में महाविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ तथा गणित विभाग के तत्वाधान में किया गया। मुख्य वक्ता गणित विभाग के डॉ.रोहित कुमार गुप्ता ने गणित दिवस को मनाने के पीछे श्री निवास रामानुजन के योगदान को रेखांकित किया तथा बताया कि किस तरह उन्होने बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के संख्या सिद्धांत, अनंत श्रेणी ओर गणितीय विश्लेषण में अद्भुत योगदान दिया, खासकर अपने छोटे से जीवन में कई मौलिक प्रमेय दिये जो आज भी शोध का विषय है। इसी क्रम में प्रो. दीपक बडोले ने दैनिक जीवन में गणित की महत्ता बताई। कार्यक्रम में बी.एस.सी तृतीय वर्ष की छात्राएॅ यति गुप्ता, सलोनी कनाडे, तथा बी.एस.सी द्वितीय वर्ष की छात्रा पायल सतपाल ने भी अपने विचार प्रकट किये। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टॉफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो.यजुवेन्द्र सिंह  एवं आभार प्रदर्शन डॉ.प्रकाश गुजराती द्वारा माना गया।

रिपोर्टर : हरजिंदर सलूजा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.