कॉलेज चलो अभियान
भीकनगांव - जननायक टंट्या मामा शासकीय महाविद्यालय भीकनगॉव के द्वारा कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत दिनंाक 26.12.2025 को शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय गोराडिया में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। प्राचार्य लक्ष्मण डावर के निर्देशन में चलाये जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों तथा कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया से अवगत कराना। इस सत्र के दौरान रोजगार एवं कौशल आधारित शिक्षा के बारे में मार्गदर्शन दिया गया एवं केन्द्र व राज्य सरकार के उच्च शिक्षा से संबंधित योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रो.यजुवेन्द्र सिंह एवं प्रो. दीपक बडोले द्वारा विद्यार्थियों को उनके भविष्य के कंरियर निर्माण के लिए सही विषय चयन से संबंध में बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया गया। विद्यार्थियों को महाविद्यालय के भ्रमण के लिए आमंत्रित किया जिससे वे यहॉ की शैक्षणिक गतिविधियों और अवसरों को समझ सके। उक्त कॉलेज चलो अभियान में स्कूल प्राचार्य संजय वर्मा एवं स्कूल के विद्यार्थी व स्टॉफ उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - हरजिंदर सलूजा

No Previous Comments found.