15वीं राज्य स्तरीय तथा 8वीं अंतरराष्ट्रीय स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में लिया भाग
भीकनगांव : 5 मिनट में गणित की 100 मुश्किल पहेलियो को सुलझाकर कनिष्का पाटिल ने जीता खिताब। स्मार्ट किड्स अबेकस द्वारा आयोजित 15 वी राज्य स्तरीय तथा 8वीं अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा रविवार को पुणे में आयोजित की गई। स्पर्धा में देश तथा विदेश से करीब 7000 बच्चे सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता में अबेकस तथा मेंटल अर्थमैटिक कॉम्पिटिशन के कुल सात राउंड हुए। इस प्रतियोगिता में नगर के 6 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें कनिष्का पाटिल ने प्रथम रनर अप का पुरस्कार प्राप्त किया। वही समृद्धि अग्रवाल , विनायक शर्मा, आराध्य खर्ते, ईशान जायसवाल, समीक्षा झीलें ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
बिना कैलकुलेटर हल किए सवाल
व्हिज्ज किड्स अबेकस के संचालक धर्मेंद्र तिरोले ने बताया कि विद्यार्थियों ने गणित के 100 सवाल को 5 मिनट में बिना कैलकुलेटर के हल किए l इस प्रतियोगिता के लिए बच्चे पिछले 2 महीने से तैयारी कर रहे थे।
रिपोर्टर : हरजिंदरसलूजा

No Previous Comments found.