ME & MOM गतिविधियों का सफल आयोजन
खरगोन - पीएम श्री एकीकृत शाला शासकीय हाई स्कूल अंदड़ में TLM प्रदर्शनी एवं ME & MOM गतिविधियों का सफल आयोजन पीएम श्री एकीकृत शाला शासकीय हाई स्कूल अंदड़ में विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से TLM (Teaching Learning Material) प्रदर्शनी एवं ME & MOM गतिविधि का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री दिनेश पटेल एवं ग्राम सरपंच प्रतिनिधि श्री जगदीश पंवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संस्था के प्राचार्य श्री गिरिराज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सामुदायिक सहभागिता को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित ME & MOM गतिविधि में अध्ययनरत विद्यार्थियों की माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में अतिथियों एवं माताओं द्वारा TLM प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वयं अपने तैयार किए गए TLM प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी और उनके शैक्षणिक उपयोग को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में विद्यार्थियों द्वारा “जादू नहीं, विज्ञान” विषय पर आधारित एक ज्ञानवर्धक नाटिका की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को विज्ञान के प्रति जागरूक किया। इसके पश्चात ME & MOM गतिविधियों के अंतर्गत रोचक एवं मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया,जिसमें माताओं एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण सुरेश शारदे,अनिता खरते,अमरसिंह सोलंकी,गायत्री मालवीय,मुकेश मालाकार,शिव यादव,दुर्गा गांगले,सुभाष यादव,जितेंद्र राठौड़,मुस्कान कर्मा,चाँदनी चौहान,गायत्री यादव,चंचला यादव,जाग्रति रोकड़े,नेहा कुशवाहा,लखन यादव,पुष्पेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में माताएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन अक्षता भोपे द्वारा किया गया। आयोजन ने विद्यालय एवं समुदाय के बीच शैक्षिक समन्वय को और अधिक सुदृढ़ किया।
रिपोर्टर - हरजिंदर सलूजा

No Previous Comments found.