गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
खरगोन : भीकनगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिरुल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने सराहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के भूतपूर्व छात्र एवं 22 बटालियन द राजपूताना राइफल्स में पदस्थ सैनिक योगेश चौहान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में सीमाओं पर सैनिकों द्वारा किए जाने वाले साहसिक कार्यों तथा ऑपरेशन सिंदूर के अनुभव साझा कर विद्यार्थियों में देशभक्ति का संचार किया।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच हीरली बाई उपसरपंच मोहन यादव, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि कैलाश यादव सहित विद्यालय स्टाफ से सिसोदिया सर, ओझा सर, खान सर, मंशारे सर एवं शुक्ला मैडम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन छात्रा सलोनी लाड एवं सोनिया ने किया।
अंत में संस्था के प्राचार्य राजेश तिवारी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर : हरजिंदर सिंह सलूजा
No Previous Comments found.