पीएम श्री एकीकृत शाला अंदड़ में भव्य वार्षिकोत्सव,विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ
खरगोन - विकासखंड भीकनगांव अंतर्गत पीएम श्री एकीकृत शाला (हाई स्कूल) अंदड़ में वार्षिकोत्सव के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री शैलेन्द्र कानूडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में जनपद प्रतिनिधि वीरेंद्र मंडलोई, मंडल अध्यक्ष संजू नायक, उपसरपंच राहुल यादव, सरपंच प्रतिनिधि जगदीश पंवार, बीआरसी कसरावद सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सरस्वती पूजन के पश्चात संस्था के प्राचार्य श्री गिरिराज शर्मा ने अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने लाठी प्रदर्शन, टायक्वांडो, नारी शक्ति पर आधारित प्रस्तुति, प्रांतीय नृत्य एवं हिंदी भाषा पर आधारित कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणजनों व पालकों ने प्रस्तुतियों की सराहना की। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल, कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम की बेहतर व्यवस्थाएँ ग्रामीण युवाओं द्वारा संभाली गईं, जिसकी सभी अतिथियों ने प्रशंसा की। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं, वरिष्ठ ग्रामीणजन, पत्रकारगण एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन अक्षता भोपे एवं चंचला यादव ने किया।
रिपोर्टर : हरजिंदर सलूजा

No Previous Comments found.