भीकनगांव में विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को मिला संबल*उपकरण वितरण शिविर में खिल उठे चेहरे
भीकनगांव : जनपद शिक्षा केंद्र भीकनगांव में आज विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान जनपद अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत पात्र दिव्यांग विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण वितरित किए गए।उपकरण पाकर विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके पालकों के चेहरों पर भी संतोष और खुशी साफ झलकती नजर आई। यह शिविर न सिर्फ एक औपचारिक आयोजन रहा, बल्कि समावेशी शिक्षा की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हुआ।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा केंद्र से एपीसी श्री प्रदीप सोलंकी, डॉ. रोहित त्रिवेदी, डॉ. गुलशन गुप्ता, बीआरसी श्री जगदीश हिरवे विशेष रूप से उपस्थित रहे।साथ ही वाणी विलास वानखेड़े, सौरभ कानूनगो, नरेश यादव, संजय चावड़ा, आयुष वर्मा, कालूराम भास्करे, दीपक सामरे, नेहा नगरिया सहित अनेक प्रधानपाठक, शिक्षक एवं पालक मौजूद रहे।
अधिकारियों ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को सशक्त बनाना शिक्षा विभाग की प्राथमिकता है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।
रिपोर्टर : हरजिंदर सलूजा

No Previous Comments found.