इंटरनेट का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग’ पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
भीकनगांव : शासकीय महाविद्यालय भीकनगांव, जिला खरगोन में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर ‘इंटरनेट का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग’ थीम पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दिवस प्रतिवर्ष फरवरी माह के दूसरे सप्ताह के मंगलवार को मनाया जाता है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री रविन्द्र गुप्ता, सहायक ई-गवर्नेंस प्रबंधक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि—
“इस आयोजन का उद्देश्य इंटरनेट के सुरक्षित, जिम्मेदार और सकारात्मक उपयोग को बढ़ावा देना है। विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को साइबर खतरों के प्रति जागरूक करना तथा उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी देकर एक बेहतर और सुरक्षित डिजिटल दुनिया का निर्माण करना है।”
उन्होंने साइबर फ्रॉड, फेक न्यूज़, सोशल मीडिया दुरुपयोग, पासवर्ड सुरक्षा एवं ऑनलाइन सतर्कता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्राचार्य श्री लक्ष्मण डावर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों से इंटरनेट का उपयोग ज्ञानवर्धन एवं रचनात्मक उद्देश्यों के लिए करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन दीपक बड़ोले द्वारा किया गया। अंत में विद्यार्थियों ने सुरक्षित इंटरनेट उपयोग का संकल्प लिया।
रिपोर्टर : हरजिंदर सलूजा

No Previous Comments found.