दीक्षांत समारोह संपन्न

बमनाला : स्थानीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के भैया-बहिनों का दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दिनेशचन्द्र पटेल, मुख्य वक्ता शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय भीकनगांव के प्राचार्य श्री मनोज श्रीवास तथा अध्यक्ष श्री भगवानसिंह गिन्नारे उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री पटेल ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और वैदिक पद्धति के समन्वय हेतु विद्यालय की सराहना की। मुख्य वक्ता श्री श्रीवास ने बोर्ड परीक्षा में तनावमुक्त रहकर अधिकतम अंक प्राप्त करने के सूत्र साझा किए तथा जिला प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹11,000 की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की।
कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 9वीं की बहन अनुष्का यादव एवं बहन नेहा यादव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन बहन जीविका यादव ने किया।
कार्यक्रम उत्साह, प्रेरणा और आत्मविश्वास के वातावरण में संपन्न हुआ।

रिपोर्टर : हरजिंदर सलूजा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.