स्कूल में चोरी की वारदात, ICT उपकरण व अन्य सामान ले उड़े चोर
भीकनगांव : विकासखंड अंतर्गत ग्राम पथरवाड़ा के शासकीय स्कूल में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने स्कूल का ताला तोड़कर अंदर रखे ICT उपकरण, पंखे एवं अन्य सामग्री पर हाथ साफ कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की जानकारी आज सुबह ग्रामीणों द्वारा स्कूल प्रबंधन को दी गई। जब स्कूल पहुंचकर देखा गया तो दरवाजे के ताले टूटे हुए मिले और अंदर से कीमती सामान गायब था।
स्कूल के प्रधान पाठक ने थाना भीकनगांव में शिकायत देते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा यह चोरी की गई है। मामले की सूचना पहले ही डायल 112 पर दे दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच भी कर ली है।
स्कूल प्रबंधन ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर चोरी गए सामान की बरामदगी की जाए।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
संवाददाता : हरजिंदर सलूजा
No Previous Comments found.