भीकनगांव के श्री महावीर बाल मंदिर का शानदार बोर्ड परिणाम, हर्षिता ने 94% के साथ किया टॉप

भीकनगांव : क्षेत्र के प्रतिष्ठित श्री महावीर बाल मंदिर हाई स्कूल ने इस वर्ष कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और मेहनत का परिचय देते हुए शत-प्रतिशत प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की।
इस वर्ष विद्यालय की टॉपर हर्षिता (पिता इन्दरसिंह सावनेर) रहीं, जिन्होंने 94% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अमन तिरोले (पिता राधेश्याम तिरोले) ने 91% अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर सुमित (पिता रमेश सुरागे) रहे, जिन्होंने 85% अंक अर्जित किए।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता को शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों के समर्पण का परिणाम बताया। संस्था अध्यक्ष अरुण कुमार जैन ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार वर्मा एवं संचालक भगवान यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।
इस शानदार परिणाम से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और विद्यालय का नाम एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है।

रिपोर्टर : हरजिंदर सलूजा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.