ब्राह्मण समाज ने वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश तिवारी का किया भव्य सम्मान
भिकनगांव : पत्रकारिता जगत के सिरमौर एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश तिवारी का ब्राह्मण समाज भिकनगांव द्वारा गरिमामय सम्मान किया गया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट योगदान, समाज के प्रति समर्पण और प्रतिष्ठित कार्यशैली के लिए प्रदान किया गया।
ज्ञात हो कि श्री तिवारी के विशेष प्रयासों से झिरन्या बस स्टैंड का नाम भगवान परशुराम जी के नाम पर रखवाया गया, जो ब्राह्मण समाज के लिए गर्व और आस्था का विषय है। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में समाज के प्रमुख लोगों ने उनका अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने कहा कि ओम प्रकाश तिवारी हमेशा समाजहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं और उनके प्रयासों से क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। उनका यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।
समारोह में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
रिपोर्टर : हरजिंदर सलूजा


No Previous Comments found.