भीकनगांव में उद्यमिता को बढ़ावा: 38 प्रतिभागियों ने पूरा किया पार्लर प्रशिक्षण,7 महिलाएं शुरू करेंगी खुद का व्यवसाय
भीकनगांव : क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए समाज प्रगति सहयोग संस्था द्वारा प्रोत्साहित भीकनगांव प्रगति समिति के माध्यम से पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 38 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और सफलतापूर्वक कोर्स पूर्ण किया। विशेष बात यह रही कि इनमें से 7 महिलाएं जल्द ही अपना स्वयं का पार्लर व्यवसाय शुरू करने जा रही हैं, जो क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यशाला में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही उन्हें पार्लर व्यवसाय से जुड़ी आवश्यक जानकारियां, आधुनिक तकनीक और स्वरोजगार के अवसरों पर विस्तृत मार्गदर्शन भी दिया गया।
प्रशिक्षण का संचालन पार्लर विशेषज्ञ दिव्यांगिनी लोहिया के कुशल मार्गदर्शन में किया गया, जिनकी विशेषज्ञता से प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में अखिलेश यादव, धर्मेंद्र गेहलोत, आनंद बैरागी, संतोषी कुशवाह, कृष्णा बामनिया सहित स्वयं सहायता समूह के सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह पहल न केवल स्थानीय युवाओं को कौशल विकास का अवसर प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को भी सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
रिपोर्टर : हरजिंदर सलूजा


No Previous Comments found.