नुक्कड़ नाटक करके लोगो को नशे के प्रति जागरूक किया।

भीकनगांव - उत्साह युवा समूह और एकता युवा समूह के सदस्यों ने  भीकनगांव बस स्टैंड नुक्कड़ नाटक करके लोगो को जागरूक किया। इस मौके पर  युवा समूह ने नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो, नशा है सजा, नशे से दूरी है बहुत ज़रूरी जैसे नारे लगाते हुए रैली निकाली फिर बस स्टैंड पर नुक्कड़ के माध्यम से नशे के  दुष्परिणाम बताते हुए नशे से दूर रहने की सपथ दिलाई।  गौर तलब है कि पुलिस विभाग द्वारा भी पूरे प्रदेश में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन इस आयोजन से बहुत प्रभावित हुआ और सक्रियता के साथ नुक्कड़ प्रदर्शन में शामिल हुए।

रिपोर्टर - हरजिंदर सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.