खरगोन जिला में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2.38 लाख रुपये की मदिरा व सामग्री जब्त

खरगोन :  में अवैध मदिरा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 लाख 38 हजार रुपये की अवैध मदिरा और मदिरा बनाने की सामग्री जब्त की है।
मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त के निर्देशों के तहत कलेक्टर भव्या मित्तल के आदेश तथा सहायक आबकारी आयुक्त के मार्गदर्शन में जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भीकनगांव क्षेत्र में गुरुवार (12 मार्च 2026) को अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान सार्थक वर्मा (आबकारी उपनिरीक्षक) ने टीम के साथ अदलपुरा, मचलगांव, बिठनेरा और अंधड़ में अलग-अलग स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत 4 प्रकरण दर्ज किए गए।
कार्रवाई के दौरान लगभग 45 लीटर हाथ भट्टी शराब तथा करीब 1100 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया। लहान के सैंपल लेकर शेष सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
जब्त की गई अवैध मदिरा और अन्य सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 2,38,000 रुपये बताया गया है।
इस कार्रवाई में आबकारी आरक्षक अशोक ज्ञानी और ऋषिकेश मालवीय का विशेष योगदान रहा।
आबकारी विभाग ने बताया कि अवैध मदिरा के खिलाफ ऐसी प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


रिपोर्टर : हरजिंदर सलूजा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.