घूसखोर डाटा ऑपरेटर अमरेंद्र झा पर शिकंजा, RTI कार्यकर्ता की शिकायत पर रजिस्ट्रार ने शुरू की कार्रवाई।

खगड़िया :  जिला अंतर्गत गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के अवर निबंधन कार्यालय के डाटा-एण्ट्री ऑपरेटर अरेन्द्र कुमार झा का पैसा लेते हुए कई विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ था इस विषय को लेकर आर० टी० आई० एक्टीवीसट रेशु रंजन पिता-श्री अभिनंदन सिंह ग्राम वो पोस्ट वो थानाः-पसराहा जिला-खगड़िया ने रजिस्ट्रार को आवेदन देकर उक्त वायरल विडियो को जॉच कर उचित कार्यवाही की गुहार लगाई जिसपर अवर निबंधन कार्यालय गोगरी के रजिस्ट्रार नवीन कुमार ने संज्ञान लेते हुए अमरेन्द्र कुमार झा डाटा एण्ट्री पर स्पस्ष्टीकरण की माँग करते हुए वरीय पदाधिकारी को कार्यवाही के लिए पत्र भेजा गया जिसका कार्यालय पत्रांक स0-497 दिनांक:-24/06/2026 है। उक्त डाटा-एण्ट्री ऑपरेटर के बारे बताया जाता है कि जमीन रजस्ट्री करवाने आए केता, विक्रेता एंव कातिव को हमेशा अवैध तरीके से पैसा का मॉग करता है वही उक्त आपरेटर अमरेन्द्र कुमार झा के उपर कार्यालय में मार-पीट को लेकर एक से अधिक एफ० आई० आर भी दर्ज हो चुका है लकिन अब तक कार्यवाही नही होने को लेकर वहाँ की जनता एंव कातिव उक्त डाटा-एण्ट्री ऑपरेटर अमरेन्द्र कुमार झा से परेशान है।

रिपोर्टर : रेशू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.