सूरजू मुंडा हत्या मामले में अड़की थाना पुलिस ने और एक फरार हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया
खूंटी : गिरफ्तार किए गए आरोपी में मृतक सूरजू मुंडा का पिता सोगल मुंडा ही हत्यारा निकला। पुलिस ने गहनता से पूछताछ के बाद हत्यारोपी पिता सोगल मुंडा को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
24/25 नवंबर 2025 की रात्रि में अडकी थाना क्षेत्र के ग्राम तोड़ांग में एक हत्या की घटना सामने आई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुर्जू मुंडा, उम्र लगभग 25 वर्ष, की हत्या कर दी गई। मृतक का शव उसके घर में ही खाट पर पड़ा हुआ पाया गया तथा उसके चेहरे पर धारदार हथियार से किए गए वार के संकेत मिले थे।घटना की सूचना पर अडकी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की थी।
जांच के क्रम में मृतक के पिता सोगल मुंडा पर संदेह गहराया। पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 48 वर्षीय पिता सोगल मुंडा को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपराध स्वीकार करते हुए हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया। हत्यारोपी पिता की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पारंपरिक हथियार टांगी बरामद की गई।
हत्यारोपियों की छापामारी टीम में अड़की थाना प्रभारी पुअनि प्रवीण कुमार तिवारी, मनीष कुमार, अनुसंधानकर्ता विजय कच्छप, अडकी थाना का सशस्त्र बल शामिल थी।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.