खूंटी में तेज रफ्तार चेचिस वाहन ने जूस दुकान में मारी टक्कर, एक घायल

खूंटी : खूंटी के तमाड़ मोड़ स्थित जयपाल सिंह मुंडा चौक पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। टाटा की ओर से आ रही एक नई चेचिस वाहन ने गन्ने का जूस बेच रहे दुकानदार की दुकान में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन दुकान में रखी जूस मशीन, टेबल-कुर्सी सहित अन्य सामानों को रौंदते हुए सदर अस्पताल की बाउंड्री से जा टकराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद आसपास के स्थानीय ग्रामीणों ने घायल दुकानदार को तुरंत सदर अस्पताल खूंटी पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही खूंटी पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर थाना ले गई। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
घटना को लेकर जूस दुकानदार सुखराम होरो ने बताया कि वाहन सीधे उनकी दुकान में घुस गया, जिससे जूस मशीन, टेबल-कुर्सी समेत अन्य सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि इस हादसे में लगभग 60 से 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
[18/02, 3:03 pm] josna durdarsan दी: स्लग: खूंटी में तेज रफ्तार चेचिस वाहन ने जूस दूकान में मारी टक्कर, एक घायल, जूस मशीन क्षतिग्रस्त

खूंटी के तमाड़ मोड़ स्थित जयपाल सिंह मुंडा चौक पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। टाटा की ओर से आ रही एक नई चेचिस वाहन ने गन्ने का जूस बेच रहे दूकानदार की दूकान में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन दूकान में रखी जूस मशीन, टेबल-कुर्सी सहित अन्य सामानों को रौंदते हुए सदर अस्पताल की बाउंड्री से जा टकराया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद आसपास के स्थानीय ग्रामीणों ने घायल दूकानदार को तुरंत सदर अस्पताल खूंटी पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही खूंटी पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर थाना गई। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
घटना को लेकर जूस दूकानदार सुखराम होरो ने बताया कि वाहन सीधे उनकी छपरीनुमा दूकान में घुस गया, जिससे जूस मशीन, टेबल-कुर्सी समेत अन्य सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि इस हादसे में लगभग 60 से 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.