दो बाइक के बीच हुई दुर्घटना में चार घायल, जिसमें दो की स्थिति गंभीर
खूंटी : खूंटी में दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज ढाई बजे के आसपास खूंटी मुरहू के बीच कुंदी मोड़ से पूर्व सरना स्थल के सामने दो बाइक सवार के बीच भिड़ंत हो गई। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता रितेश कुमार अग्रवाल और बाइक सवार गुम्पिला निवासी मनीष होरो गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि बाइक पर पिता रितेश अग्रवाल के साथ सवार दोनों स्कूली छात्राओं को हल्की चोटे आई हैं।
खूंटीनिवासी मो शकील के अनुसार रितेश कुमार अग्रवाल अपनी दो बेटियों (स्वीटी अग्रवाल और प्रीति अग्रवाल) को मुरहू के हांसा गांव स्थित संत नॉरबर्ट स्कूल से लेकर बाइक से घर लौट रहे थे इसी दौरान कुंदी मोड़ के पास सरना स्थल के सामने दूसरी ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे गंभीर सड़क दुर्घटना हुआ। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को खूंटी सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों को अलग अलग एम्बुलेंस से रांची रिम्स रेफर किया गया। रितेश कुमार अग्रवाल और मनीष होरो दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों को रांची रिम्स रेफर किया गया।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी


No Previous Comments found.