जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श आर० रॉनिटा की उपस्थिति में मतगणना कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न
खूंटी : नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के अंतर्गत खूँटी नगर पंचायत क्षेत्र में 23 फरवरी को हुए मतदान के पश्चात 27 फरवरी 2026 को निर्धारित मतगणना कार्य को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त आर० रॉनिटा की उपस्थिति में मतगणना कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न किया गया।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मार्गदर्शिका के अनुरूप एनआईसी, खूँटी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत कंप्यूटराइज्ड रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ। इस दौरान उप विकास आयुक्त-सह वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग आलोक कुमार, सामान्य प्रेक्षक रश्मि लकड़ा, सभी आर०ओ० समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
द्वितीय रेंडमाइजेशन के माध्यम से मतगणना कार्य हेतु प्रतिनियुक्त किए जाने वाले कर्मियों का चयन पारदर्शी प्रणाली के तहत किया गया। यह प्रक्रिया निर्वाचन कार्य में निष्पक्षता, गोपनीयता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करता है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि मतगणना कार्य शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराया जा सके।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी


No Previous Comments found.