सिल्दा की मस्जिदे अक्सा में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज़

खूंटी : खूंटी जिले के सिल्दा स्थित मस्जिदे अक्सा में ईद-उल-फितर की नमाज़ पूरे अकीदत और श्रद्धा के साथ अदा की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए और नमाज़ अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।

नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता की खूबसूरत मिसाल भी देखने को मिली, जहां सभी समुदाय के लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ त्योहार की खुशियां एवं मुंह मीठा और सिवया से अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की।
ईद की नमाज़ के दौरान मौलाना अईनुल हक साहब ने अपने बयान में कहा कि ईद-उल-फितर केवल इबादत का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश देने वाला त्योहार है। उन्होंने देश में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि इस बार ईद, सरहुल और रामनवमी जैसे तीन बड़े त्योहार एक साथ आए हैं, जो हमारी गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरती को दर्शाता है। उन्होंने सभी लोगों से मिल-जुलकर इन त्योहारों को मनाने की अपील की।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खूंटी थाना की ओर से पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिनकी निगरानी में नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
नमाज़ के बाद अंजुमन इस्लामिया सिल्दा के सदर कैंसर अली साहब एवं सीकेट्री जुबेर अहमदसाहब ने उपस्थित लोगों को ईद की बधाई दी और समाज में भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.