जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की कैबिनेट मंत्री हाफिज़ुल हसन अंसारी से शिष्टाचार मुलाक़ात

खूंटी : भारतीय यूथ कांग्रेस के खूंटी जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक विकास/कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हाफिज़ुल हसन अंसारी से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाक़ात की। यह मुलाक़ात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें खूंटी जिला सहित राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुलाक़ात के दौरान आमिर हुसैन ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोज़गार, कौशल विकास, छात्रवृत्ति और अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से जिले के युवाओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोलने, महिलाओं के लिए स्वावलंबन कार्यक्रम शुरू करने तथा छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक सहयोग बढ़ाने की मांग रखी।
इस पर कैबिनेट मंत्री हाफिज़ुल हसन अंसारी ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है तथा संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक योजनाओं को और प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।
मुलाक़ात के दौरान आमिर हुसैन ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और राज्य के समावेशी विकास में सहयोग की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर खूँटी विधानसभा अध्यक्ष जय कुमार साहू ,संजीत नायक, अनमोल धन, आयुष साहू, नवाज़ अंसारी, सईद आलम और रोशनी सोय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.