भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शंकर महतो अस्वस्थ, गंगा हॉस्पिटल में भर्ती; काशीनाथ महतो ने जाना हालचाल
खूंटी : मुरहू प्रखंड के ग्राम बम्हनी निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शंकर महतो की तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें गंभीर अवस्था में खूंटी स्थित गंगा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष काशीनाथ महतो अस्पताल पहुंचे और शंकर महतो तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने उपस्थित डॉक्टरों से भी बातचीत कर स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली।
डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल शंकर महतो की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और उनका इलाज जारी है।
इधर, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने शंकर महतो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.