माननीय उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित खूँटी दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नो फ्लाइंग ज़ोन घोषित

खूंटी : भारत के माननीय उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के दिनांक 28 मार्च 2026 को खूँटी जिला के भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली, ग्राम-उलिहातु में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

उक्त अवसर पर माननीय उपराष्ट्रपति द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थल (बिरसा ओड़ा) पर जाकर पूजा-अर्चना एवं श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा बिरसा मुंडा के वंशजों से भेंट-वार्ता का भी कार्यक्रम निर्धारित है। तत्पश्चात वे राँची के लिए प्रस्थान करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से अनुमंडल दंडाधिकारी, खूँटी श्रीमती दिपेश कुमारी द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के अंतर्गत विशेष आदेश जारी करते हुए संबंधित क्षेत्रों को ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार दिनांक 28 मार्च 2026 को प्रातः 06:00 बजे से संध्या 06:00 बजे तक खूँटी जिला मुख्यालय से मुरहू थाना क्षेत्र होते हुए उलिहातु स्थित भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थल (बिरसा ओड़ा) एवं एसएसबी कैंप/कॉम्प्लेक्स, उलिहातु के 200 मीटर की परिधि में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग एवं हॉट एयर बैलून के उड़ान पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि Drone Rules 2021 एवं Digital Sky Portal के अनुसार उक्त क्षेत्र रेड जोन के अंतर्गत आता है, अतः बिना अनुमति किसी भी प्रकार की ड्रोन गतिविधि दंडनीय होगी।

जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि वे जारी निर्देशों का पालन करें तथा कार्यक्रम के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग प्रदान करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.