खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा की अपील: मुरहू में तनाव के बीच शांति और भाईचारा बनाए रखें

खूंटी : खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद  कालीचरण मुंडा ने मुरहू प्रखंड में रामनवमी के अवसर पर दो समुदायों के बीच सड़क पर उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से शांति, भाईचारा और एकता बनाए रखने की अपील की है।

सांसद  मुंडा ने कहा कि खूंटी की पहचान आपसी सद्भाव, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता से है, जिसे किसी भी परिस्थिति में कमजोर नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने और अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही।
उन्होंने आगे कहा कि किसी भी प्रकार के विवाद का समाधान संवाद और आपसी समझदारी से ही संभव है। प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने यह भी कहा कि खूंटी का समग्र विकास तभी संभव है जब यहां का सामाजिक वातावरण शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बना रहे। उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की कि वे एकजुट होकर खूंटी के विकास के लिए कार्य करें और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत बनाएं।
अंत में, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि क्षेत्र की जनता अपनी समझदारी और परिपक्वता का परिचय देते हुए शांति और भाईचारे को बनाए।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.