खूंटी में स्कूल रूआर के अंतिम दिन नामांकन अभियान तेज
खूंटी : खूंटी जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) अभय कुमार शील के द्वारा विद्यालय निरीक्षण के क्रम में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,पदमपुर का दौरा किया गया। इस दौरान स्कूल रूआर अभियान के अंतिम दिन बच्चों का नए सिरे से नामांकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं का अवलोकन करते हुए छात्रों के शैक्षणिक स्तर की भी जांच की। साथ ही कक्षा 7वीं में सामाजिक विज्ञान तथा कक्षा 8वीं में गणित विषय की कक्षा लेकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
जिला शिक्षा अधीक्षक ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि नामांकन के साथ-साथ बच्चों की नियमित उपस्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि शिक्षा का स्तर बेहतर हो सके।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी


No Previous Comments found.