उच्च विद्यालय चलगी, हूटार में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
खूंटी : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष श्री रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), खूंटी के तत्वावधान में शनिवार को उच्च विद्यालय चलगी, हूटार में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्थानीय समुदाय को उनके विधिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम के दौरान डालसा की पीएलवी निर्मला देवी ने छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, शिक्षा का अधिकार, साइबर अपराध से बचाव, नशा उन्मूलन, बाल विवाह निषेध एवं लैंगिक समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
बताया गया कि यह 90 दिवसीय कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा, जिसमें नियमित जागरूकता सत्र, प्रश्नोत्तरी, निबंध प्रतियोगिता सहित अन्य गतिविधियां आयोजित होंगी, ताकि विद्यार्थियों में विधिक समझ का समुचित विकास हो सके।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खूंटी द्वारा इस तरह के कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को सशक्त और जागरूक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। इसकी जानकारी प्रभारी सचिव अर्जुन साव ने दी।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.