तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने सिमडेगा जिला के बानो प्रखंड के लिए विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति की घोषणा की
खूंटी : तोरपा विधानसभा क्षेत्र के तपकरा स्थित विधायक आवासीय कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने सिमडेगा जिला के बानो प्रखंड के लिए विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति की घोषणा की।
इस दौरान बानो प्रखंड के लिए दो प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जगदीश बागे को प्रखंड विधायक प्रतिनिधि,बानो नियुक्त किया गया,जबकि तनवीर हुसैन को विभागीय विधायक प्रतिनिधि, बानो (विद्युत विभाग) की जिम्मेदारी दी गई।
विधायक गुड़िया ने कहा कि इन नियुक्तियों से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और जनता की समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा सकेगा। उन्होंने नव-नियुक्त प्रतिनिधियों से अपेक्षा जताई कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक भी उपस्थित रहे और नव-नियुक्त प्रतिनिधियों को बधाई दी।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी


No Previous Comments found.