पुलिस ने अपहरण कर फिरौती मांगने के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

खूंटी : पुलिस अधीक्षक को  गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का अपहरण कर उसे छोड़ने के लिए में 2,50,000 रुपये की फिरौती मांगी जा रही है और पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

इस संबंध में खूंटी थाना कांड संख्या 61/26, दिनांक 29.04.2026, धारा 140(2)/61(2) BNS-2023 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया खूंटी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी कर तीन आरोपी को किया गिरफ्तार।
अभिषेक सिंह (26 वर्ष), पिता आनंद नाथ राय,चांपी,निवासी  थाना खूंटी ,रोशन मुंडा (19 वर्ष), पिता  अमरनाथ मुंडा, 
डोंडो निवासी ,थाना खूंटी
विकास मुंडा (26 वर्ष), पिता महादेव मुंडा, डोंडो,निवासी थाना खूंटी तीनों आरोपियों ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।
पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया
गिरफ्तार आरोपी अभिषेक सिंह के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट और लूट से संबंधित मामला दर्ज है। वर्ष 2023 में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक पिकअप वाहन चालक के साथ मारपीट कर लूटपाट की थी।
बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के पास से
2 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
छापामारी दल में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई में निम्न पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे:
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तोरपा
थाना प्रभारी, खूंटी
पुलिस अवर निरीक्षक एवं अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.