भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आज़ पूर्व विधान सभा विधायक क्लब हॉल रांची में बैठक आयोजित की गई
खूंटी : बैठक में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी द्वारा संगठन की प्रासंगिकता के संबंध में प्रकाश डाला गया उन्होंने बताया कि पत्रकारों से झारखंड में आए दिन मारपीट तथा शोषण की घटनाएं होती रहती हैं इन सभी मामलों पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया से पत्रकारों की समस्याओं को भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रमुखता से उठाएगी।
भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा खूंटी ज़िला पत्रकार संघ का गठन किया गया जिसमें झार न्यूज से जुड़े गुंजन कुमार को खूंटी का ज़िला अध्यक्ष बनाया गया, वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, सचिव सगीर अहमद, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, संरक्षक अनिल मिश्रा, वरीय उपाध्यक्ष प्रेम तिवारी और ज्योत्सना बनाए गए। जबकि भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्य के रूप में शेखर चौधरी, शहीद अंसारी, जितेन सोय, शारमीन हुसैन, संतोष कुमार मेहता, दुर्गा बड़ाईक, अशोक शर्मा, शशिकांत भगत, भूषण कांशी शामिल किए गए।
बैठक में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के रांची के जिलाध्यक्ष जावेद अख्तर, उपाध्यक्ष विनय मुर्मू, उपाध्यक्ष वसीम अकरम समेत अन्य उपस्थित थे।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी


No Previous Comments found.