तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के द्वारा बानो प्रखंड मुख्यालय में विधायक प्रतिनिधि कार्यालय कक्ष का किया गया उद्घाटन

खूंटी : तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के द्वारा बानो प्रखंड कार्यालय परिसर में विधायक प्रतिनिधि कार्यालय कक्ष का फीता काट कर उद्घाटन किया गया।उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता,महिला कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक के प्रखंड प्रतिनिधि जगदीश बागे,विधुत विभाग प्रतिनिधि तनवीर हुसैन,प्रखंड प्रमुख सुधीर डांग,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिल लुगुन, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य धर्मदास तोपनो,सिम्हातु मुखिया लोरेंस बागे सहित झामुमो प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इससे पूर्व प्रखंड कार्यालय पहुंचने पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया का गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।स्वागत भाषण झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिल लुगुन ने दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि जगदीश बागे,प्रखंड प्रमुख सुधीर डांग एवं विद्युत विभाग के विधायक प्रतिनिधि तनवीर हुसैन और झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य धर्मदास तोपनो ने कहा कि विधायक प्रतिनिधि कार्यालय खुलने से क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान में सहूलियत होगी तथा जनता सीधे अपनी बात रख सकेगी।

मौके पर विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कार्यालय आम जनता एवं जनप्रतिनिधि के बीच एक सशक्त संवाद सेतु के रूप में कार्य करेगा। यहां क्षेत्रवासियों की समस्याओं, सुझावों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्रतिबद्धता है। विधायक प्रतिनिधि कार्यालय के माध्यम से जनता की आवाज प्रशासन तक मजबूती के साथ पहुंचेगी और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।उन्होंने कहा कि यह कार्यालय आम लोगों और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।क्षेत्र काफी बड़ा है,साथ ही समस्याएं भी काफी है।सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान हो यही हमारी सोच।क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता है।विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है अब इनके माध्यम से क्षेत्र की जनता की सभी शिकायतों और समस्याओं का यथावत समाधान किया जाएगा।क्षेत्र के ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि कार्यालय में आकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन विधायक प्रतिनिधि को दें।मैं क्षेत्र की जनता को आश्वस्त करता हूं कि आप सबों की समस्या का निश्चित रूप से समाधान होगा।तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि बहुत जल्द हुरदा पीएचसी को एक एंबुलेंस उपलब्ध कराया जाएगा जिससे हुरदा क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा।उन्होंने आगे कहा कि हमारा बानो प्रखंड जल जंगल से घिरा आदिवासी बहुल क्षेत्र है‌।हमारे क्षेत्र में वनोत्पाद भारी मात्रा में होते हैं हमारे क्षेत्र में वृहद मात्रा में लाह की खेती हो और इसको बढ़ावा मिले इसके लिए मैं बहुत जल्द विभागीय मंत्री से मिलूंगा।

कार्यक्रम के अंत में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने उपस्थित ग्रामीणों से भी मिले 

झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष सह सिम्हातु मुखिया लोरेंस बागे ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह में झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष तुरतन गुड़िया,कामिल डांग सिम्हातु मुखिया लोरेंस बागे, प्रिति बुढ़,सामुएल बुढ़,भगवान बिरसा मुंडा खेल समिति अध्यक्ष संतोष साहू,आदिवासी एकता मंच सचिव आनंद मसीह तोपनो,रौतिया समाज प्रखंड अध्यक्ष महेश सिंह,अमुस कंडुलना,झामुमो सोय पंचायत अध्यक्ष संदीप समद,लालू बड़ाइक,अलिफ समद,ज्योतिश सुरिन,सुसाना तोपनो,ग्लोरिया बारला,जेसलिना मनकी,लेमनी सुरिन,असरिता बागे,अनिता बोदरा,ललिता मांझी,मिस्टर,झामुमो प्रखंड कमेटी के सदस्य, महिला कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.