खूंटी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,महिला थाना प्रभारी फुलमनी टोप्पो को भेजा गया पुलिस लाईन

खूंटी : जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर  फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के निर्देश पर कई पुलिस पदाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव को पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक अच्छा कदम माना जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार, खूंटी थाना प्रभारी फूलमनी टोप्पो को वर्तमान पद से स्थानांतरित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वहीं सपना सुलेखा को खूंटी महिला थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। 
इसके अलावा पुलिस लाइन में पदस्थापित मोहन कुमार को तोरपा अंचल का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार को अतिरिक्त जिम्मेदारी देते हुए मारांगहादा अंचल का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग द्वारा किए गए इस फेरबदल के बाद संबंधित पदाधिकारियों ने अपने-अपने नए दायित्वों का निर्वहन शुरू कर दिया है।
पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार यह प्रशासनिक बदलाव जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण में तेजी लाने तथा पुलिस कार्य को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। अधिकारियों को उनके अनुभव के आधार पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि आम जनता को बेहतर पुलिसिंग का लाभ मिल सके।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.